Advertisement

मिर्ज़ापुर सपा ने मतदाता सूची में हजारों फर्जी नाम जुड़ने का लगाया आरोप जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन की जांच की मांग

मिर्ज़ापुर सपा ने मतदाता सूची में हजारों फर्जी नाम जुड़ने का लगाया आरोप जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन की जांच की मांग
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी ने मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में हजारों फर्जी नाम जोड़ने का आरोप लगाया है, जिसको लेकर सपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्ट्रेड में जिला निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन सौप पूरे मामले की जांच करने की मांग की है, सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने एसआईआर के बाद जारी मतदाता सूची को त्रुटिपूर्ण और संदिग्ध बताया है, आज सोमवार को सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नामों का दोहराव है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं, उन्होंने कहा कि पार्टी के परीक्षण में कई मतदाताओं के नाम सूची में एक से अधिक बार दर्ज पाए गए हैं, आंकड़े देते हुए बताया कि नगर विधानसभा क्षेत्र में 4,363, चुनार में 5,475, छानबे में 5,120, मझवा में 6,403 और मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में 6,667 नामों का दोहराव नाम दर्ज है, जिसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देते हुए पूरे प्रकरण में जांच की मांग उठाई है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें