मिर्ज़ापुर में बीते सोमवार को पुलिस चौकी के शिलान्यास कार्यक्रम था, जिसमे में हाईकोर्ट की जज मंजू रानी चौहान, एमएलसी विनीत सिंह, मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व एसपी अपर्णा रजत कौशिक के बीच उद्घाटन समारोह के दौरान बगल में बैठे 28 मुकदमो व गैंगस्टर के अपराधी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बबाल मच गया, सोशल मीडिया पर चलने लगा कि जानलेवा हमले सहित जिसके ऊपर कुल 28 मुकदमे दर्ज हैं, वह डीएम के बगल में बैठकर शिलान्यास में कैसे शामिल हुआ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आज पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह पर दर्ज मुकदमों को लेकर उनकी पत्नी छानबे ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उनके पति अवधराज सिंह के विरुद्ध बताए जा रहे 28 मुकदमों में से लगभग 13 मुकदमे समाप्त हो चुके हैं, जबकि 11 मुकदमे ऐसे हैं जो उनके अनुसार कभी दर्ज ही नहीं हुए, उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि के लिए सूचना का अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से प्राप्त दस्तावेज पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं, जिस चौकी के शिलान्यास के कार्यक्रम को लेकर मेरे पति के ऊपर सोशल मीडिया में खबर चलाई जा रही है, उस दिन मेरी तबियत खराब होने के कारण मेरे प्रतिनिधि के रूप में वह ब्लाक से चलाए जा रहे विकास का कार्य देखने गए थे, उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी चुनावों को देखते हुए राजनीतिक विरोधियों द्वारा उनके पति की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है, प्रेस वार्ता के दौरान सुमन सिंह ने केस से संबंधित अभिलेख और आरटीआई से प्राप्त दस्तावेज पत्रकारों को दिखाते हुए कहा कि तथ्यों के विपरीत प्रचार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति दस्तावेजों से स्पष्ट है, मेरे पति के ऊपर राजनीति रंजिश के कारण भ्रामक प्रचार किया जा रहा है,
Share: