Advertisement

मिर्ज़ापुर की नवागत DIG आईपीएस पूनम माँ विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन कर अपने कार्यभार को ग्रहण किया

मिर्ज़ापुर की नवागत DIG आईपीएस पूनम माँ विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन कर अपने कार्यभार को ग्रहण किया
मिर्ज़ापुर की नवागत DIG आईपीएस पूनम आज पदभार ग्रहण करने से पहले विंध्याचल पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेकर अपने कार्यभार को ग्रहण किया, मिर्ज़ापुर विंध्याचल परिक्षेत्र की नव नियुक्त डीआईजी 2010 की IPS पूनम कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी देवी के धाम में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया, दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित हवन-पूजन में भी सहभागिता की, यह अनुष्ठान आचार्य विनय महाराज के द्वारा संपन्न कराया गया , जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डीआईजी पूनम ने माँ विंध्यवासिनी देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण की कामना की, डीआईजी पूनम अपनी प्रभावी कार्यशैली, अनुशासित प्रशासन और बेहतर पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं, उनके नेतृत्व में मिर्जापुर परिक्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, दर्शन-पूजन के बाद वह डीआईजी कार्यालय पहुंच कर अपना कार्यभार ग्रहण किया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें