मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मादक प्रदार्थ हेरोइन के साथ एक महिला और एक युवक हेरोइन तस्कर को 28.68 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया, पुलिस जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम चन्दईपुर स्थित जोगीवीर बाबा मंदिर के पास से अभियुक्त 1. अजीत विश्वकर्मा पुत्र मुन्ना विश्वकर्मा निवासी गौरियान बस्ती रमईपट्टी थाना कोतवाली शहर व 2. संतोषी देवी पत्नी स्व0 विकाश दूबे निवासिनी पश्चिम महाल थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 28.68 ग्राम अवैध हेरोईन जिसकी अनुमानित कीमत करीब 05 लाख रूपये व 05 मोबाइल फोन, बिक्री का 21,090 रूपये बरामद किया गया, पुलिस ने धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार दोनो को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: