मिर्ज़ापुर थाना जमालपुर क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना जमालपुर पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद युवक के विरुद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर थाना जमालपुर पर धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर पुलिस ने लड़की को पूर्व में बरामद कर लिया था, आज मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक सुशील पुत्र बनारसी गोड़ निवासी ग्राम रामपुर शेरवा थाना जमालपुर को अंतर्गत धारा 137(2), 87 बीएनएस में गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: