Advertisement

मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में मृतका के पति व ससुर गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में मृतका के पति व ससुर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र से दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति और उसके ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना लालगंज पर दिनांकः09.06.2026 को नितिन कुमार पुत्र विजयकान्त निवासी अम्बेडकर नगर थाना कोरांव जनपद प्रयागराज के द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं जान से मार देने के सम्बन्ध में नामजद तहरीर दिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर लिया था, आज मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम भेड़ा से नामजद अभियुक्त 1.महेन्द्र कुमार पुत्र रामहरख व 2.रामहरख पुत्र स्व0 रामखेलावन निवासगण ग्राम भेड़ा थाना लालगंज को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें