Advertisement

मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र में विद्युत चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग की मॉर्निंग छापेमारी कई स्थानों पर विद्युत चोरी व अनियमित मिली

मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र में विद्युत चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग की मॉर्निंग छापेमारी कई स्थानों पर विद्युत चोरी व अनियमित मिली
मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र में आज भोर में विद्युत विभाग चोरी रोकने के लिए बिजली मॉर्निंग में कई मोहल्लों में छापेमारी की, जिसमे कई स्थानों पर अधिकारियों को विद्युत चोरी व अनियमित मिली, विद्युत चोरी रोकने एवं बढ़े हुए लोड के मद्देनज़र आज मॉर्निंग रेड में विशेष चेकिंग अभियान बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपखंड क्षेत्र तेलियागंज, पक्की सराय, डंकीनगंज, पंसारी टोला, पैरिया टोला, हरना की गली, दुर्गा देवी, बड़ी माता, जैसे विभिन्न संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में चेकिंग किया, जांच के दौरान कई स्थानों पर विद्युत चोरी/अनियमित उपभोग के मामले पकड़े गए। संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराने एवं जुर्माना निर्धारित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, अधिकारियों ने बताया कि विद्युत चोरी एवं अनधिकृत लोड बढ़ाना न केवल राजस्व की हानि करता है, बल्कि ट्रांसफार्मर एवं लाइन पर अतिरिक्त भार डालकर आपूर्ति व्यवस्था को भी प्रभावित करता है, जनसामान्य से अपील की जाती है कि वे स्वीकृत लोड के अनुसार ही विद्युत का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें, विद्युत विभाग द्वारा आगे भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे, छापेमारी के दौरान उपखंड अधिकारी दीपक पटेल, अवर अभियंता प्रमोद कुमार एवं अन्य लाइन स्टाफ मौजूद रहे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें