कानपुर में (IPL) के रोमांच के बीच लग रहे करोड़ों के ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर थाना फजलगंज और सर्विलांस/स्वाट सेंट्रल जोन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए, एक बड़े सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया, इस ऑपरेशन में पुलिस ने पांच सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपये की भारी नकदी बरामद की है, पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि गोविंद नगर पुल के नीचे खड़ी एक सफेद कार में बैठे दो युवक आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं, पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और कार में मौजूद दो आरोपियों, कार्तिक लखवानी और राजकुमार को मौके से दबोच लिया, तलाशी के दौरान उनके पास से सट्टेबाजी से जुड़े अहम सुराग मिले, पूछता6 में आरोपियों ने किदवई नगर स्थित एक किराए के ठिकाने का खुलासा किया, जहां से यह पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था, इसके बाद पुलिस ने उस लोकेशन पर छापा मारा, जहां से तीन और सट्टेबाज कल्पेश, रवि नाई और विष्णु को गिरफ्तार किया, पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी गुजरात के निवासी हैं और शहर में रहकर इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे, छापेमारी के दौरान पुलिस ने न सिर्फ करोड़ों की नगदी ही बरामद नही की, बल्कि छह मोबाइल फोन, दो करेंसी काउंटिंग मशीन, एक कार और अन्य डिजिटल उपकरण भी जब्त किए हैं, जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन ऐप के जरिए लोगों को सट्टे की आईडी उपलब्ध कराते थे और पूरे शहर से पैसा इकट्ठा कर रहे थे, इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड ‘मनीष उर्फ प्रोफेसर’ बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है,
Share: