Advertisement

जल्लाद पिता ने पड़ोसी युवक से बात करने पर अपनी बेटी की गला दबाकर की हत्या शव को खेत मे गढ्ढा खोद दफनाया

जल्लाद पिता ने पड़ोसी युवक से बात करने पर अपनी बेटी की गला दबाकर की हत्या शव को खेत मे गढ्ढा खोद दफनाया
अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के जरारा गांव में एक जल्लाद पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर इसलिए उसकी हत्या कर दी कि वह पड़ोसी युवक से बात कर रही थी, बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को खेत मे ले-जाकर गढ्ढा खोद कर दफना दिया, हत्या की जानकारी मुखबिर से पुलिस को मिली, गांव में पहुंची पुलिस जब आरोपी पिता पूरन सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो वह पूरी घटना क्रम को पुलिस को बताई, बताया गया मृतक 19 वर्षीय युवती शिवानी अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से फोन पर बात किया करती थी, जो उसके पिता पूरन को पसंद नहीं था, जिससे नाराज पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर उसकी हत्या कर उसके शव को खेत मे गढ्ढा खोदकर दफन कर दिया, पुलिस ने शव निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, आरोपी पिता पूरन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें