मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के ददरी जंगल में निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कम्प मच गया, बताया गया कि पश्चिम बंगाल का रहने वाला कर्मचारी की संदिग्ध मौत हो गयी, घटना मंगलवार रात की है, कर्मचारी मंगलवार की शाम तक अपने साथियों के साथ सामान्य रूप से काम करता रहा, किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि रात होते-होते उसके द्वारा ऐसा खौफनाक कदम उठाया जा सकता है, देर रात जब उसके साथियो ने काफी देर तक उसे नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की, इसी दौरान उसका शव फंदे से लटकता मिला, शव देखते ही कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच कर रही ,
Share: