यूपी के सीतापुर जम्पद के के थानागांव क्षेत्र के राजपुर क्योटाना गांव की रहने वाली एक महिला ने 1 लडक़ी और 3 लड़कों सहित कुल चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया, सभी बच्चे स्वस्थ्य बताये गए, एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा है, बताया गया कि कमली को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा लेकर पहुंचे, जहाँ कुशलतापूर्वक प्रसव कराया गया, महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, जिसमे 1 लडक़ी और 3 लड़कों बताये गए, एक साथ चार बच्चों के जन्म की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में लोग परिवार का हाल जानने पहुंचने लगे, परिवार के लोगों ने बताया कि चार बच्चों के जन्म से घर में खुशी का माहौल है,
Share: