मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के रतेह गांव पेट्रोल पम्प के पास सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी, जिसमे सवार करीब दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए, बस को पलटते देख स्थानीय लोगो ने दौड़कर मौके पर पहुंचकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला, घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा, बताया गया कि यह बस बंजारी कला गांव से सवारियों से खचाखच भरकर प्रयागराज जा रही थी, थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के रतेह गांव पेट्रोल पम्प के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई,
Share: