Advertisement

मिर्ज़ापुर नगर पालिका का विकास आर्य कन्या रोड बना तालाब गंदे पानी में चलने को राहगीर व स्कूली बच्चे मजबूर

मिर्ज़ापुर नगर पालिका का विकास आर्य कन्या रोड बना तालाब गंदे पानी में चलने को राहगीर व स्कूली बच्चे मजबूर
मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद का नगर क्षेत्र में जल निकासी का शानदार विकास देखिए, अगर आप गिरधर के चौराहे से वासलीगंज की ओर जा रहे है तो आपको बरसात और नाली के गंदे पानी से ही होकर जाना पड़ेगा, थोड़ी सी बारिश से आर्य कन्या रोड तालाब बन जाता है, गुजरने वाले राहगीर नाली के गंदे पानी में चलने को मजबूर हो जाते है, आज मंगलवार को हुई बारिश के बाद आर्य कन्या रोड पर दो फिट से ज्यादा जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी, सड़क पर जमें गंदे पानी के बीच से होकर स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है, स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होते ही क्षेत्र में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है, इसके बावजूद जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान न तो नगर पालिका और न ही जिला प्रशासन की ओर से नहीं निकाला जा रहा है, गंदे पानी से चलने से लोगो मे संक्रमण का खतरा बन जाता है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें