मिर्ज़ापुर सहित प्रदेश के करीब 50 जिलों में 6 सितंबर तक मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की संभावना जताई है, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 6 सितंबर तक प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, भदोही, चित्रकूट और कौशांबी सहित करीब 50 जिलो में भारी बारिश मेघगर्जन, वज्रपात और कुछ क्षेत्रों में आकस्मिक बाढ़ की आशंका जताई गई है, मौसम विभाग ने लोगो से कहा है कि तेज बारिश, बढ़ते जलस्तर और वज्रपात के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें,
Share: