लखनऊ से सुल्तानपुर जा रहे राहुल गांधी के काफिले की 5 गाड़ियां और एक एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराई क्षतिगस्त हो गयी, आज सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के गाड़ी के पीछे चल रहीं 5 गाड़ियां और एक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमे कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, आज राहुल गांधी 65 गाड़ियों के काफिले के साथ MP/MLA कोर्ट में पेश होने के लिए लखनऊ से सुल्तानपुर जा रहे थे, सूत्रों के मुताबिक, सुबह 10.30 से 10.45 बजे के बीच पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 90 के पास डेहरियावा में राहुल रुके, जहा लोगों ने उनका स्वागत किया, इसके बाद राहुल गांधी आगे निकल गए, काफिला में चल रही कोई गाड़ी अचानक रुका तो पीछे चल रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं, हादसे में 5 लोग मामूली रूप से घायल बताए गए, हादसे की जांच के लिए यूपी पुलिस महानिदेशक ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है,
Share: