भदोही के चौरी बाजार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, स्टेशन रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रतिमा वाहन पर लादते समय झोले में रखे पटाखों में आग लग गई, देखते ही देखते सैकड़ों पटाखे एक साथ फटने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकार राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि हादसे में एक वृद्ध महिला समेत सात लोग घायल हो गए, जबकि दो युवकों के गंभीर रूप से झुलसने की सूचना है, शुभम नामक युवक को बेहतर उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया है, अन्य घायलों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है,
Share: