Advertisement

प्रयागराज पुलिस लाइंस में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 2011 बैच के हेड कांस्टेबल की मौत

प्रयागराज पुलिस लाइंस में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 2011 बैच के हेड कांस्टेबल की मौत
प्रयागराज पुलिस लाइंस में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 2011 बैच के हेड कांस्टेबल अजय मौर्या की मौत हो गयी, मृतक अजय मौर्या न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में तैनात थे, पुलिस लाइन परिसर स्थित सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रहते थे, घटना बुद्धवार की है सूचना मिलते ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर एलओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए, घायल हेड कांस्टेबल को तत्काल स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, अजय मौर्या मूल रूप से वाराणसी जनपद के चोलापुर क्षेत्र के रहने वाले थे, संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी शस्त्र से अचानक गोली चलने के कारण घटना हुई, शुरुआती जांच में इसे दुर्घटनावश गोली चलने का मामला बताया गया है, वहीं,घटना को लेकर आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है, गोली अजय मौर्या की गर्दन के दाहिने हिस्से में लगी थी, हालांकि घटना की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, मामले में पुलिस की जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें