मिर्ज़ापुर लहुरियादह गांव में पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जिस प्राथमिक विद्यालय की स्वीकृति प्रदान की थी, तीन साल बाद उनके वीडियो वायरल होने के बाद आनन फ़ानन में जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय के लिए 0.169 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध कराकर 25.58 लाख रुपए का बजट भी जारी कर दिया गया था, उसके बाद राजस्व विभाग की टीम लहुरियादह गांव में पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय के लिए जमीन की नापी वगैरह कर बुलडोजर से जमीन को समतल कराया, जैसे ही विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू होने वाला था, वन विभाग की टीम निर्माण कार्य स्थल की प्रस्तावित जमीन को अपना बताते हुए निर्माण स्थल पर पहुंचकर फरसा, तगड़ी सहित अन्य सामान वन कर्मी उठा ले गए, राजस्व विभाग व वन विभाग के बीच जमीन विवाद की वजह से विद्यालय का निर्माण कार्य ठप हो गया, वन विभाग ने एक संयुक्त जांच टीम बनाकर जमीन विवाद की जांच करा रही है, जिसका रिपोर्ट आने पर मामला साफ हो पायेगा,
Share: