Advertisement

मिर्ज़ापुर विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण में क्रय जमीन का सर्किल दर से ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना एवं शहरी क्षेत्र में दो गुना दिया जाएगा मुआवजा

मिर्ज़ापुर विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण में क्रय जमीन का सर्किल दर से ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना एवं शहरी क्षेत्र में दो गुना दिया जाएगा मुआवजा
मिर्ज़ापुर विन्ध्य एक्सप्रेस वे एवं विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस-वे निर्माण को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना से प्रभावित तहसील चुनार अन्तर्गत मड़फा, धौहा, सरिया व जंगल महाल तथा विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस-वे परियोजना से प्रभावित शेष 02 अगरसण्ड व रींवा व तहसील सदर के विंध्य एक्सप्रेस वे से प्रभावित शेष 04 ग्राम बेलवन, अनुरुद्ध पुर पूरब पट्टी, मवैया व हिनौती की गठित क्रय कमेटी की बैठक आयोजित की, बैठक में शेष ग्रामों के काश्तकारों को सर्किल दर के बारे में अवगत कराया गया, जिसमें सर्किल दर का ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना एवं शहरी क्षेत्र में दो गुना भूमि की प्रकृति के अनुसार मुआवजा दिये जाने व संरचना भवनों का मूल्यांकन वर्तमान दर पर दिये जाने का निर्णय लिया गया, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि०/रा० विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें