Advertisement

भदोही गोपीगंज क्षेत्र में पुलिस का अवैध पटाखा कारोबारियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही 2653 किलो अवैध पटाखा बरामद दो हिरासत में

भदोही गोपीगंज क्षेत्र में पुलिस का अवैध पटाखा कारोबारियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही 2653 किलो अवैध पटाखा बरामद दो हिरासत में
भदोही जनपद के थाना गोपीगंज क्षेत्र में पुलिस अवैध पटाखा कारोबारियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 2653 किलो अवैध पटाखा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया, पुलिस जानकारी के अनुसार आगामी धनतेरस व दीपावली त्योहार के दृष्टिगत अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गोपीगंज पुलिस व सर्विलांस/स्वाट टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए ग्राम सोनखरी स्थित 'आर0बी0 ट्रेडर्स' तथा छोटी चौराहा स्थित 'बरनवाल बुक डिपो' पर छापेमारी कर कुल 2653 किलोग्राम अवैध बारूदयुक्त पटाखा बरामद कर 02 अभियुक्त 1.अंकुर बरनवाल पुत्र श्री कृष्णमुरारी बरनवाल, निवासी- छोटी चौराहा, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही, 2.कृष्ण मुरारी बरनवाल पुत्र स्व० बद्री प्रसाद बरनवाल, निवासी-छोटी चौराहा, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही को हिरासत में लिया, इस संबंध में धारा 9बी विस्फोटक अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया, 72 गत्ते व 24 प्लास्टिक की बोरियां में 2653 किलोग्राम अवैध बारूदयुक्त पटाखा बरामद किया गया है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें