मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान पुलिस ने 15 हजार के इनमिया गैंगस्टर एक्ट मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना मड़िहान पर धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट मामले में 15 हजार रूपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त अरूण कोल पुत्र रामजग कोल निवासी जौगढ़ मर्चईया थाना चुनार जनपद मिर्ज़ापुर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र के ग्राम अटारी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया, पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया,
Share: