Advertisement

मिर्ज़ापुर रिहायशी इलाके चौबेटोला में स्थित VOLTAS गोदाम में लगी भीषण आग करोड़ों का माल जलकर हुआ खाक

मिर्ज़ापुर रिहायशी इलाके चौबेटोला में स्थित VOLTAS गोदाम में लगी भीषण आग करोड़ों का माल जलकर हुआ खाक
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौबेटोला के रिहायशी इलाके में स्थित VOLTAS इलेक्ट्रॉनिक डिस्ट्रीब्यूटर द अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गयी, गोदाम में रखे करोड़ों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक समान जलकर खाक हो गया, आग लगने की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंचकर कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, इस दौरान लोगो की भारी भीड़ सड़को पर मौजूद रही, बताया गया कि अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक के प्रोप्राइटर अरुण अग्रवाल की बेलतर स्थित पुरानी दुकान है, उन्होंने चौबेटोला में एक नई दुकान कुछ वर्षों पहले ही लेकर वोल्ट्स इलेक्ट्रॉनिक समान का डिस्ट्रीब्यूटर लिया था, आगे कम्पनी का भव्य शो-रूम व पीछे गोदाम बनाया था, उस गोदाम में शॉट सर्किट या किसी तरह से आग लग गयी, गोदाम में रखा सारा माल जलकर खाक हो गया, आग को बुझाने के लिए फायरब्रिगेड की कई गाड़िया आगे पीछे से लगातार पानी की बौछार कर करीब सात आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें