मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के लूसा रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह सोमवार को एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का रेलवे लाइन के नीचे बन रही निर्माणाधीन पुलिया में शव पड़ा मिला, जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही, मृतक सफेद रंग की शर्ट पहने हुए था, उसके मुंह से खून निकल रहा था, शव के पास से एक गमछा, चप्पल और पानी की बोतल मिला है, पुलिस आसपास के गांवों और आसपास के थानों के माध्यम से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही ,
Share: