जौनपुर में बीते 01 मई को बारात लेकर जा रहे दुल्हा को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर फरार हो गए थे, हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि यादव जिसके ऊपर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था, आज पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया, मुठभेड़ के दौरान थाना खेतासराय थानाध्यक्ष केके सिंह बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए, जौनपुर थाना खेतासराय क्षेत्र में बीते एक मई की शाम बारात लेकर निकले दूल्हे आजाद बिंद की कुछ अज्ञात बदमाशों ने दूल्हे के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी, जौनपुर का चर्चित दुल्हा हत्याकांड काफी सुर्खियों में रहा, इस मामले में दूल्हे के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस को बदमाशों के आने की सूचना मिली, सूचना के आधार पर गोरारी मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान बाइक से दो संदिग्ध दिखाई पड़े, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रवि यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, दूसरा बदमाश मौके से फरार हो जिसकी तलाश में चेकिंग अभियान चलाई जा रही है ,
Share: