Advertisement

कानपुर में बाइक से मामूली टक्कर पर पिता व दो पुत्रों पर चाकूओ से हमला एक पुत्र व पिता की मौत दूसरे का इलाज जारी

कानपुर में बाइक से मामूली टक्कर पर पिता व दो पुत्रों पर चाकूओ से हमला एक पुत्र व पिता की मौत दूसरे का इलाज जारी
कानपुर के थाना नौबस्ता क्षेत्र में रविवार की शाम एक बाइक की हल्की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दबंग युवकों ने पिता और उनके दो बेटों पर चाकू और हेलमेट से जानलेवा हमला कर दिया, इस हमले में पिता और एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया, जानकारी के अनुसार, किदवई नगर निवासी शिवनारायण त्रिवेदी अपने दोनों बेटों शिवम और सत्यम के साथ मार्बल मार्केट स्थित कनक मार्बल में काम करते थे, रोज की तरह रविवार को भी काम खत्म होने के बाद तीनों एक बाइक से घर वापस लौट रहे थे, जब वे नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर बाईपास के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई, शुरुआती दौर में दोनों पक्षों के बीच सामान्य कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने अचानक अपना आपा खो दिया और शिवनारायण व उनके बेटों पर हमला बोल दिया, आरोपियों ने पहले हेलमेट से हमला किया और फिर चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए, अचानक हुए इस हमले से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, तीनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, स्थानीय लोगो ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों का आक्रामक रवैया देखकर लोग सहम गए, घटना की सूचना मिलने के बाद नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवनारायण त्रिवेदी और उनके बेटे शिवम को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे बेटे सत्यम की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे, हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें