मिर्ज़ापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी व सदस्य द्वारा 45 डिग्री पार भीषण गर्मी में ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को सेवाभाव से निःशुल्क गर्मी से बेहाल यात्रियों को दौड़ दौड़ ठंडा पानी पिला रहे है, साथ ही उनके बोतलों में भी पानी भरकर देते नजर आए, जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी व सदस्य इन दिनों मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही बाल्टी में ठंडा पानी लेकर दौड़ जाते है, हर विंडो पर गर्मी से बेहाल यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर उन्हें थोड़ी राहत देने का सराहनीय कार्य कर रहे, यह कार्य संस्था के द्वारा पिछले दो महीनों से लगातार प्रतिदिन किया जा रहा है, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद ने बताया कि मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं होता, गर्मी से बेहाल यात्रियों की प्यास बुझाने वालो में फिरोज अहमद, अनिल जायसवाल, अवधेश मौर्य, प्रदीप यादव, सूरज केसरवानी, सलमान सिद्दीकी, रंजीत केसरवानी, सावित्री बिंद, रेखा गुप्ता, चंदन बिंद, प्रियांशु निषाद, शोएब अंसारी, इम्तियाज अहमद, के साथ अन्य और लोग शामिल है ,
Share: