मिर्ज़ापुर में भीषण गर्मी से हर तरफ लोग बेहाल नजर आ रहे है, आसमान से झुलसाने वाली बरस रही आग, के साथ साथ ही लू के थपेड़े से सड़को पर चारो तरफ सन्नाटा पसरा नजर आया, बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के आसार हैं, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, मौसम वैज्ञानिक ने आम लोगों से दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है, तो वही यूपी मौसम विभाग ने यूपी के 39 जिलों में 21 मई तक भीषण लू और 13 जिलों में गर्म रात का अलर्ट जारी किया है, बांदा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, बलिया, कानपुर नगर, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ और अलीगढ़ शामिल हैं ,
Share: