Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में बारिश की वजह से दो अलग अलग गांव में दो कच्चे मकान के गिरने से मलवे में दबकर 03 लोगों की मौत, 01 घायल

मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में बारिश की वजह से दो अलग अलग गांव में दो कच्चे मकान के गिरने से मलवे में दबकर 03 लोगों की मौत, 01 घायल
मिर्ज़ापुर तहसील मड़िहान क्षेत्र में बारिश के बीच 2 कच्चे मकान ढहने से वृद्ध दंपत्ति समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, हादसे के बाद गांवों में मातम पसरा है, प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है, थाना मड़िहान क्षेत्र के रजौहा गांव में चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से खपरैल के कच्चा मकान में दम्पत्ति रमाशंकर सिंह पटेल और उनकी पत्नी अशोक कुमारी सो रहे थे, इस दौरान खपरैल का कच्चा मकान उन दोनों पर भरभराकर गिर गया, दोनो दम्पत्ति मलवे में दब गए, मकान गिरने की आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने लगे, करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल कर सीएचसी मड़िहान ले जाया गया, जहा डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया, इसी प्रकार थाना मड़िहान क्षेत्र के ही बभनी थपनवा गांव में यहां खेत पर बने कच्चे मकान में रह रहे हीरालाल और उनकी पत्नी केवली देवी रात में सो रहे थे, करीब एक बजे अचानक कच्ची दीवार ढह गई और दोनों मलबे में दब गए, सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया, इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहा डाक्टरो ने केवली देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल हीरालाल को बेहतर इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया, मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि बारिश के कारण कच्चे मकानों में पानी सोखने की वजह से हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है, उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, उनके परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाएगा,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें