Advertisement

मिर्ज़ापुर में गंगानदी ने धारण किया रौद्र रूप चेतावनी बिंदु से 1.294 मीटर दूर 2.75 सेंटीमीटर प्रति घंटे से बढ़ रहा पानी

मिर्ज़ापुर में गंगानदी ने धारण किया रौद्र रूप चेतावनी बिंदु से 1.294 मीटर दूर 2.75 सेंटीमीटर प्रति घंटे से बढ़ रहा पानी
मिर्ज़ापुर में गंगानदी ने एक बार फिर से रौद्र रूप धारण कर लिया है, आज सोमवार की दोपहर 12 बजे केंद्रीय जल आयोग के रिपोर्ट के अनुसार गंगानदी का जलस्तर 2.75 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ते हुए 75.430 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से मात्र 1.294 मीटर दूर है, और खतरे के निशान से 2.284 मीटर की दूरी पर है, गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए है, और राहत एवं बचाव व्यवस्था को सक्रिय रखा गया है, जिस तरह से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, उससे आने वाले कुछ घंटों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है, मिर्ज़ापुर में गंगानदी का चेतावनी स्तर 76.724 मीटर और खतरे का स्तर 77.724 मीटर निर्धारित है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें