मिर्ज़ापुर में अपनादल कमेरावादी पार्टी की नेता पल्लवी पटेल आज जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में अपनादल कमेरावादी मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंची थी, दरसल करीब एक महीने पहले पुलिस ने अपनादल कमेरावादी पार्टी के मिर्ज़ापुर के जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह को गो-तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो आज भी जरल में बन्द है, उनके समर्थन में आज जिला मुख्यालय पर पल्लवी पटेल प्रदर्शन कर रही थी, प्रदर्शन समाप्त कराने पहुंचे अधिकारी जिसमे एसडीएम गुलाब चंद्र, और सीओ अमर बहादुर पर भड़क गई, बोली डीएम एसपी के नीचे बात नहीं होगी,
Share: