Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक के निवास पर आज जनपद भर से आये शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ने पर माला पहनाकर जतायी खुशी

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक के निवास पर आज जनपद भर से आये शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ने पर माला पहनाकर जतायी खुशी
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के आज निवास पर जनपद भर से आये शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ने पर विधायक जी को माला पहना अपनी खुशी जतायी, इस अवसर पर शिक्षामित्रों ने विधायक जी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया, हम बता दे कि मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 किए जाने, के साथ साथ चिकित्सा हेतु कैशलेस सुविधा प्रदान करने तथा स्थानांतरण नीति लागू करने के निर्णय का स्वागत किया, शिक्षामित्रों ने कहा कि वर्षों से मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही थी, इस महत्वपूर्ण विषय पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी के निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते हुए मुख्यमंत्री से समय-समय पर मुलाकात कर शिक्षामित्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाया, उनके निरंतर प्रयासों का ही आज परिणाम है कि आज शिक्षामित्रों के जीवन में स्थिरता और सम्मान का नया अध्याय जुड़ा, शिक्षामित्रों ने विधायक जी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें