मिर्ज़ापुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एन0आई0सी0 में आज कृषक दुर्घटना बीमा एवं फसल बीमा योजना के अंतर्गत भव्य चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल के साथ विधायक मझवां ने किसानों को फसल नुकसान की बीमा धनराशि एवं कृषकों की दुर्घटना में असामयिक निधन की स्थिति में रू 5,00,000 की सहायता राशि के चेक वितरित किया, विधायक जी द्वारा कुल रू 9 करोड़ 43 लाख 98 हजार रुपये की धनराशि किसानों को वितरित की गई, जिले के सभी विकासखंडों से आए किसानों ने योजना का लाभ प्राप्त किया, इस अवसर पर विधायक मड़िहान ने कहा कि सरकार किसानों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है, फसल बीमा एवं कृषक दुर्घटना बीमा योजना किसानों के जीवन में कठिन समय में सहारा प्रदान करती है, उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा, कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उप कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल, उप जिलाधिकारी, किसान यूनियन से प्रहलाद सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह, ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ,
Share: