मिर्ज़ापुर जनपद के सभी तहसीलो में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों ने आमजन की समस्याओ को सुना, तहसील मड़िहान में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता एवं तहसील चुनार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आए हुए फरियादियो की समस्याओ को सुना, तहसील मड़िहान में मण्डलायुक्त के समक्ष प्राप्त 51 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया, मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने कहा कि शिकायतो का निस्तारण पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से करे ताकि फरियादी को बार-बार जिला/तहसील मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े, तहसील चुनार में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 79 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर एक का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियो को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए, इसी तरह से अन्य अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को सुना ,
Share: