मिर्ज़ापुर में भाजपा गठबंधन के मंत्री संजय निषाद ने आज बन्द हाल में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में मझवा विधानसभा की सीट को लेकर कर बैठक की, अंदर खाने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्या खिचड़ी पकी, ये सिर्फ कार्यकर्ता या मंत्री डॉ संजय निषाद ही जानते है, मीडिया से बात करते हुए डॉ संजय निषाद ने कहा कि हमे मझवा के साथ जिताऊ सीट चाहिए, जब समाज सही होगा तो नेता सही होंगे, अगर समाज बिकाऊ होगा तो नेता बिकाऊ होंगे, उन्होंने कहा कि UGC एक्ट प्रोटेक्शन एक्ट में अपर कास्ट के छात्रों को भी प्रोटेक्शन मिलना चाहिए, हर एक जाति को प्रोटेक्शन मिलना चाहिए, शंकराचार्य के ऊपर दर्ज मुकदमे को लेकर बोले संजय निषाद मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है, जांच के बाद सारी बाते क्लियर होंगी,
Share: