Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक का घटिया सड़क निर्माण देख पारा हुआ हाई अधिकारियों को लगाई फटकार काम रुकवाया

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक का घटिया सड़क निर्माण देख पारा हुआ हाई अधिकारियों को लगाई फटकार काम रुकवाया
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम लालपुर नौडिहा में घटिया सड़क आर सीसी निर्माण को देखकर विधायक जी का पारा हाई हो गया, मौके से ही अधिकारियों को फोन लगाकर जमकर फटकार लगाई, इस दौरान विधायक जी ने सड़क निर्माण काम को भी रुकवा दिया, मामला मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड राजगढ़ के ग्राम लालपुर नौडिहा का है, जहा लोक निर्माण विभाग द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा था, क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल निर्माणाधीन सीसी रोड का स्थलीय निरीक्षण किया, जिसने पाया की मानक के विपरीत और खराब गुणवत्ता द्वारा निर्माण कराया जा रहा है, जिसको देख विधायक जी ने अधिकारियों को फोन लगा फटकार लगाया, और तत्काल काम को रुकवाकर मानक के अनुसार कार्य कराने का निर्देश दिया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें