मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के विधानसभा क्षेत्र के पटेहरा कलां ग्राम मलुआ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क के लोकार्पण एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे, राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह जी ने फीता काटकर पार्क का लोकार्पण किया, इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक सत्येंद्र कुमार सिंह एवं जय मोहर सिंह ने सांसद जी का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया, अपने संबोधन में सांसद जी ने कहा कि इसी प्रकार प्रत्येक गांव में पार्कों का निर्माण होना चाहिए, लोगो को स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है, उन्होंने कहा कि आज गांव किसी भी शहर से कम नहीं हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि देश का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनाए, स्वस्थ रहे, और सशक्त बने, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गांवों का तेजी से विकास हो रहा है, और जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं ,
Share: