Advertisement

मिर्ज़ापुर मण्डलायुक्त व पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कावड़ मार्ग का किया निरीक्षण

मिर्ज़ापुर मण्डलायुक्त व पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कावड़ मार्ग का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश व पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम ने श्रावण मास में शुरू होने वाले कावड़ यात्रा को सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत नगर के कावड़ मार्ग का भ्रमण कर निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग व NHI सहित नगर पालिका के अधिकारी भी उपस्थित रहे, मण्डलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भरूहना के जी0डी0 बिनानी कॉलेज के पास सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढे को देख कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आज ही अपना कार्य पूर्ण करते हुए सड़क पटरी को गड्ढा मुक्त बनाया जाए, यदि कार्य में देरी हो तो उसके किनारे मजबूत बैरिकेटिंग लगाई जाए, मिर्ज़ापुर नगर के बरियाघाट से लेकर घोरावल के शिवद्वार मन्दिर तक जाने वाले मार्गों पर कावंड़ श्रद्धालुओं के सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए गड्ढों, बैरिकेटिंग, प्रकाश व चिकित्सा व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाए, जहां भी सड़क अथवा फुटपाथ व उसके किनारे गड्ढा हो तत्काल ढकने व समतल या तो बैरिकेटिंग लगाने का निर्देश दिया, पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कावंड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए मार्ग को संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा यदि कहीं आवश्यकता दिखाई पड़े तो वहां सी0सी0टी0वी0 तथा ड्रोन की मॉनिटरिंग व्यवस्था की जाए, उन्होंने एन0एच0 के अधिकारियों से कहा कि हाईवे पर डिवाइडर व रिफ्लेक्टर लगाया जाए ताकि रात्रि में भी कावंड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें