Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात यूपी का चौथा सबसे बड़ा 765 केवीए विद्युत उपकेंद्र कैबिनेट बैठक में पास

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात यूपी का चौथा सबसे बड़ा 765 केवीए विद्युत उपकेंद्र कैबिनेट बैठक में पास
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई बार मिलकर अपने विधानसभा क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र की मांग की थी, विधायक मड़िहान के प्रस्ताव को यूपी कैबिनेट की बैठक में पास कर मुख्यमंत्री जी ने मड़िहान विधायक को एक बड़ी सौगात दे दी, ये सौगात कोई छोटा मोटा नही है, यूपी का चौथा सबसे बड़ा 765 केवीए विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने की स्वीकृति मड़िहान विधानसभा क्षेत्र को मिली है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग ₹2000 करोड़ बताई जा रही है, गौरतलब है कि इससे पहले जब मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ऊर्जा राज्य मंत्री थे, तब उन्होंने मिर्जापुर के सदर तहसील के सागर सेमर ग्राम में 200 केवीए तथा मड़िहान तहसील में 400 केवीए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसका पहल विधायक जी ने मुख्यमंत्री जी से कई बार किया था, ऊर्जा मंत्री ने बताया कि आज़ादी के बाद उत्तर प्रदेश में अब तक केवल तीन 765 केवीए के विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं, और यह चौथा उपकेंद्र मड़िहान में स्थापित किया जाएगा, उन्होंने बताया कि इस परियोजना का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी, इतनी बड़ी सौगात मिलने के बाद विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से मड़िहान क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेगी, तथा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, विधायक जी ने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें