मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के देवरी कला गांव के पास बीती रात अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जिन तीनो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी थी, वह सभी मजदूर थे, और निर्माणाधीन अदाणी मेगा पावर प्लांट में काम किया करते थे, शनिवार देर रात करीब नौ बजे मजदूरी करके तीनो वापस अपने घर मड़िहान क्षेत्र के रामपुर 33 लौट रहे थे, कि थाना मड़िहान क्षेत्र के देवरी कला गांव के पास गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीनो की दर्दनाक मौत हो गयी, मरने वालों में 1, देवेंद्र उम्र 38 वर्ष, 2, विजय उम्र 40 वर्ष, व राजेश उम्र 40 तीनो मड़िहान क्षेत्र के रामपुर 33 गांव के रहने वाले थे, मड़िहान क्षेत्र के ददरी स्थित निर्माणाधीन अदाणी मेगा पावर प्लांट से मजदूरी करते थे, मजदूरी समाप्त कर घर वापस लौट रहे थे, सोनभद्र से कोयला लदी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, तीनो की कुचलकर मौत हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे दुर्घटना प्रकरण की जांच कर रही,
Share: