मिर्ज़ापुर जनपद में चल रहे विशेष अभियान के क्रम में तीन थानों की पुलिस ने फरार चल रहे तीन वारण्टी को गिरफ्तार किया, जिसमे थाना कोतवाली शहर में एक, थाना पड़री में एक व थाना चुनार पुलिस द्वारा एक फरार वारंटी कुल 03 वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, दूसरी तरफ जनपद में कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में पांच थाने पर 23 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिसमे थाना कोतवाली देहात में 01, थाना अदलहाट में 09, थाना सन्तनगर में 02, थाना मड़िहान में 09, थाना अहरौरा में 02 कुल 23 व्यक्तियों का शांति भंग में चालान हुआ ,
Share: