मिर्ज़ापुर पुलिस लाइन में पुलिस में किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने और पुलिस बल की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में व्यापक स्तर पर हाई-अलर्ट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, इस दौरान दंगा, आतंकी हमला अथवा किसी भी अप्रिय घटना जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और रिस्पॉन्स टाइम का परीक्षण किया गया, मॉक ड्रिल के दौरान आला अधिकारियों की निगरानी में पुलिस जवानों ने आधुनिक हथियारों, दंगा नियंत्रण उपकरणों और आपातकालीन बचाव कार्यों का सजीव अभ्यास किया, जवानों को विपरीत परिस्थितियों में तत्काल मोर्चा संभालने, आपसी समन्वय बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अभ्यास कराया गया,
Share: