मिर्ज़ापुर जनपद के सभी तहसीलों में आज समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के आलाधिकारियों ने आने वाले पीड़ितों की जन समस्याएं सुनी, मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश व पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, “पूनम” द्वारा जनपद सोनभद्र के तहसील घोरावल में जनसमस्याएं सुनी, तो मिर्ज़ापुर के तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना, इस अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 86 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 06 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ प्रेषित किया कि अधिकारी पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करना सुनिश्चित करें, जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व व पैमाइश के मामले में उप जिलाधिकारी राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर दोनो पक्षों की उपस्थिति में शिकायत को सुनते हुए पीड़ित फरियादी को न्याय दिलाए, इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलों में तहसील सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी विजेता के समक्ष प्राप्त 92 प्रार्थना पत्रों में 06 का निस्तारण, तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संगम लाल के समक्ष प्राप्त 66 प्रार्थना पत्रों में 05 का निस्तारण एवं तहसील लालगंज में उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार के समक्ष प्राप्त 46 प्रार्थना पत्रों में 03 का निस्तारण किया गया,
Share: