Advertisement

मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा एक ही परिवार के तीन की मौत

मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा एक ही परिवार के तीन की मौत
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के सोनपुर के पास आज सुबह 6:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार रौंदते हुए करीब सौ मीटर तक घसीट कर दुर्घटना से दूर ले गया, बाइक सवार सभी तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, तीनो की दर्दनाक मौत हो गयी, हादसे के बाद टेलर ट्रक ने मृतकों के शव को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले जाने से पूरी सड़क पर खून फैलने से सड़क लाल हो गयी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिखरे हुए शव को इकट्ठा कर कब्जे में लिया, मृतकों में 1.वेदवती पत्नी अशोक कुमार बिन्द उम्र 28 वर्ष, 2.अनुराग पुत्र चन्द्रवती बिन्द उम्र 19 वर्ष व 3.अनमोल बिन्द पुत्र अशोक कुमार उम्र करीब 05 वर्ष सभी ग्राम सोनपुर (अहिरूपुर) थाना अहरौरा के रहने वाले थे, ट्रेलर ट्रक चालक दुर्घटना के बाद ट्रेलर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया, नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रखकर जाम कर दिया, पुलिस जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 06.30 बजे थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रोशनहर हाइवे के पास ट्रेलर संख्याःUP65LT8115 द्वारा मोटरसाइकिल संख्याःUP63Y5203 को टक्कर मार दिया, जिससे मोटरसाइकिल सवार तीन लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, ट्रेलर को पुलिस द्वारा कब्जा में लिया गया है, शीघ्र ही प्रार्थना पत्र प्राप्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जायेगी ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें