मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी डीसीएम कंटेनर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 2212 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद बरामद किया, पुलिस द्वारा बताया गया कि थाना अहरौरा व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुर्गाजी पहाड़ी के पास से खड़ी टाटा ट्रक संख्याः MH 48 AG 6384 की तलाशी ली गयी तो उक्त वाहन से 1300 बोतल जुबली स्पेशल विस्की 180ml, व 912 बोतल रायल ग्रीन प्रिमियम ब्लेन्डेड विस्की की 180ml, कुल 2212 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, पुलिस ने धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए, ट्रक को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ,
Share: