प्रयागराज के थाना हनुमानगंज क्षेत्र के जैतपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात हो गई, किराए के मकान में रह रही 26 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई, वारदात के दौरान महिला की चार वर्षीय बेटी मौके पर मौजूद थी, घटना के बाद बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी मृतका के पति का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है, पुलिस के मुताबिक,आरोपी ने एक दिन पहले महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, महिला ने प्रस्ताव ठुकराते हुए उसे कथित तौर पर गालियां देकर घर से बाहर निकाल दिया था, इससे नाराज होकर आरोपी ने अगले दिन बाजार से 30 रुपये का चाकू खरीद कर लाया और महिला के कमरे में जाकर उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी, पुलिस के अनुसार उतरांव निवासी दिनेश कुमार अपनी पत्नी ऊषा और चार वर्षीय बेटी स्वीटी के साथ 11 अगस्त को कोटवां रोड स्थित जैतपुर गांव में अनिल स्वर्णकार के मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर कमरा लिया था, पुलिस ने cctv फुटेज के आधार पर आशीष को सरायइनायत क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, आरोपी ने बताया कि मैं अपनी दोस्त की पत्नी को बहुत चाहता था, मैन उससे शादी के लिए कहा तो गालियां देकर भगा दिया, बेज़्ज़ती के कारण रात भर मैं सो नहीं पाया और दूसरे दिन हत्या कर दी,
Share: