देशभर में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है, नई दरों के अनुसार पेट्रोल के दाम में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹2.71 प्रति लीटर का इजाफा किया गया है, यह पिछले कुछ दिनों में ईंधन कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी का हिस्सा है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति संबंधी दबावों के बीच तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया है, लगातार बढ़ती कीमतों का असर परिवहन, रोजमर्रा के खर्च और महंगाई पर भी पड़ना तय है, पिछले करीब दो हफ्तों में यह चौथी बढ़ोतरी है, और कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगभग ₹7.5 प्रति लीटर तक इजाफा हो चुका है ,
Share: