सोनभद्र के थाना म्योरपुर क्षेत्र के किरवानी जंगल में छुही मिट्टी निकालने गई महिलाओं के साथ बड़ा हादसा हो गया, खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे करीब छह महिलाएं दब गईं, घटना की जानकारी लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीन से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया, जिसमे तीन महिलाओं के शव बरामद हुए, जबकि एक महिला की तलाश की जा रही, जब कि दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार छह महिलाएं जंगल क्षेत्र में छुही मिट्टी निकालने गई थीं, तभी यह हादसा हो गया,
Share: