मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जब कि उनका तीसरा साथी दुष्कर्म का वीडियो बना रहा था, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना कछवा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ एक सप्ताह पहले गांव के ही तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, इस दौरान युवको ने दुष्कर्म का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया लिया, जिसे युवको ने एक सप्ताह बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, युवती के रिश्तेदार ने जब सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर युवती के पिता को इसकी जानकारी दी, पिता द्वारा बेटी से पूछने पर वह रोती हुई पूरी घटना बतायी, इस संबंध में पिता ने थाने पर तहरीर दी, जिसमे बताया कि दो युवकों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा युवक खेत के बाहर खड़ा होकर वीडियो बना रहा था, तहरीर के आधार पर थाना कछवा पुलिस कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर साक्ष्य जुटा रही है ,
Share: