Advertisement

मिर्ज़ापुर के मड़िहान में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगो के बीच सड़क पर चले लाठी डंडे युद्ध संग्राम देख मची अफरातफरी

मिर्ज़ापुर के मड़िहान में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगो के बीच सड़क पर चले लाठी डंडे युद्ध संग्राम देख मची अफरातफरी
मिर्ज़ापुर के मड़िहान में जमीनी विवाद को लेकर सड़क पर अचानक से परिवार के सदस्यों के बीच कहा सुनी के बाद लाठी डंडे चलने लगे, सड़क पर युद्ध संग्राम शुरू हो गया, हर कोई एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा पीटने लगे, जिससे अफरातफरी मच गई, घटना शुक्रवार दोपहर की है, किसी बात को लेकर एक ही परिवार के बीच ऐसा संग्राम छिड़ा कि पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया, देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमे पिता पुत्र और बहू में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे, चारो तरफ चीख पुकार और अफरा-तफरी के बीच कई लोग घायल हो गए, बताया गया कि पूरा विवाद जमीन बंटवारे को लेकर हुई, जिसमे परिवार के सदस्य एक-दूसरे पर लाठी डंडे लेकर टूट पड़े, आसपास के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन गुस्से में बेकाबू परिजन किसी की सुनने को तैयार नहीं थे, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को सामान्य करा, दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें