मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के गजिया कंतित का रहने वाला फरार हिस्ट्रीशीटर गैंग लीडर वाहिद इकबाल के द्वारा अपराध जगत में अवैध रूप से अर्जित की गयी, एक करोड़ की अचल सम्पत्ति को पुलिस ने धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया गया, पुलिस जानकारी के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट मीरजापुर के सख़्त कार्यवाही के तहत आज पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा थाना कोतववली शहर पर पंजीकृत मुकदमा धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित हिस्ट्रीशीटर, गैंग लीडर वाहिद इकबाल पुत्र वकील अहमद निवासी नागकुण्ड गजिया कंतित थाना विन्ध्याचल द्वारा अपराध व अवैध रूप से समाज विरोधी क्रियाकलाप से अर्जित की गयी अचल सम्पत्ति (जमीन/मकान आराजी नं0 1602 रकबा 0.531 हे0 में से 600 वर्गफीट स्थित ग्राम कंतित तप्पा छानबे परगना कंतित तहसील सदर जिसकी अनुमानित कीमत ₹ एक करोड धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया ,
Share: